Rajkumar Kalya 1
Rajkumar Kalya 2

व्यवसाय का निर्माण, समाज का सशक्तिकरण

About Image

राजकुमार काल्या एक प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्होंने व्यवसाय और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। राजस्थान के गुलाबपुरा से अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए उन्होंने रियल एस्टेट, रेजीडेंशियल टाउनशिप, इंडस्ट्रियल टाउनशिप, फार्म हाउस प्रोजेक्ट्स, माइनिंग, एक्सप्लोजिव्स, फाइनेंस, एग्रो फार्मिंग, मीडिया एवं वॉटर पार्क जैसे विविध क्षेत्रों में सफल व्यवसाय स्थापित किए हैं। उनका उद्देश्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लिए स्थायी मूल्य एवं रोजगार के अवसरों का निर्माण करना भी है।
 

व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ राजकुमार काल्या ने सामाजिक एवं संगठनात्मक नेतृत्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के लगातार दो बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं तथा सांस्कृतिक मंत्री, कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं महासभा में अर्थ मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व में देशभर में चारधाम सहित अनेक राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठकें, बिजनेस कॉन्क्लेव, गिरिराज जी में "राष्ट्रीय युवा कुंभ", सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव, पर्यावरण अभियान तथा युवा विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए।


उन्होंने माहेश्वरी बिजनेस एक्सपो एवं माहेश्वरी बिजनेस मार्ट जैसे अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर समाज के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं युवाओं को एक साझा मंच प्रदान किया। न्यू बिजनेस आइडिया कॉन्टेस्ट के माध्यम से उन्होंने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करते हुए युवा उद्यमियों को निवेशकों एवं मार्गदर्शकों से जोड़ने का कार्य किया।


समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने 50,000 से अधिक यूनिट रक्तदान अभियान का नेतृत्व किया, कोरोना काल में 3,600 से अधिक परिवारों की आर्थिक सहायता की, युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ₹1 करोड़ की निधि से "श्री बसन्तीलाल मनोरमा देवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन" की स्थापना की, अयोध्या शौर्य भवन एवं सेवा सदन के भवन हेतु निधि सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने देशभर की अनेक शैक्षणिक, चिकित्सीय, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को समय-समय पर सहयोग प्रदान किया है।


माहेश्वरी समाज के उत्पत्तिस्थल लोहार्गल धाम में भव्य माहेश्वरी भवन का लोकार्पण तथा भव्य मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों में सक्रिय भूमिका रही है।

समाजसेवा और व्यापार जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा Certificate of Commitment Award, माहेश्वरी ऑफ द ईयर – 2022, भारत गौरव सम्मान – 2023, रियल एस्टेट में उत्कृष्ट कार्य हेतु "Excellent work in Real Estate Award" जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।


राजकुमार काल्या का सपना एक ऐसे आत्मनिर्भर, संगठित, शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण करना है, जहाँ उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और सेवा के माध्यम से प्रत्येक परिवार आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बन सके। वे मानते हैं कि सशक्त व्यवसाय ही सशक्त समाज की नींव है, और इसी विचार के साथ वे निरंतर समाज, युवाओं और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत हैं।


विजन

माहेश्वरी समाज की अपनी यूनिवर्सिटी हो, जिसके माध्यम से देशभर में स्कूल और कॉलेज खोले जाएं।

समाज की अपनी हॉस्पिटल की चेन हो।

देशभर के बड़े शहरों में समाज के स्किल डेवलपमेंट सेन्टर खोले जाएं।

समाज की अपनी NBFC हो।

जैन समाज के JITO की तरह  माहेश्वरी समाज का भी अपना MITO हो।

समाज के हर व्यक्ति को रोजगार और व्यापार-व्यवसाय के अवसर मिले तथा हर जरूरतमंद परिवार आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली हो।

समाज के हर परिवार के घर की छत हो।

 

Rajkumar Kalya serves as Strategic Advisor to Visiontech Infra Solution Pvt. Ltd., providing guidance on business growth and long-term vision.

 

Our Collection

Product Details

Trust Leadership

द्वादश सत्र हेतु अध्यक्ष का निर्वाचन

आयोजक: दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन आ...

प्रथम कार्यसमिति बैठक

आयोजक: पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन आत...

युवमत राष्ट्रीय माहेश्वरी बिजनेस कॉन्क्लेव एवं चतुर्थ कार्यसमिति व द्वितीय कार्यकारिणी मंडल बैठक

आयोजक: छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन आतिथ्य:...

रामेश्वरम धाम दर्शन व तृतीय कार्यसमिति बैठक

आतिथ्य: तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा सं...

युवा शिक्षा रत्न २०१७ अवार्ड व पंचम कार्यसमिति बैठक

आयोजक: आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन स्थान: हैदर...

Service Details

Achievements

Certificate of Commitment Award

समाज सेवा और व्यापार जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन द्वारा ''Certificate of Commitment Award'' से सम्मानित

Excellent Work in Real State

रियल स्टेट में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित

माहेश्वरी ऑफ द ईयर - 2022

समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

भारत गौरव सम्मान - 2023

समाज सेवा एवं राष्ट्रीय निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

समाज का उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम

लोहार्गल धाम में माहेश्वरी भवन का लोकार्पण एवं भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ

नव दंपति संतानोत्पत्ति सम्मान योजना

समाज के ऐसे नव दम्पति जिनके 1 वर्ष के अंदर संतानोत्पत्ति होने पर, ऐसे नव दंपतियों को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के ट्रस्ट "श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन" द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नव दंपति संतानोत्पत्ति सम्मान से अलंकृत करते हुए शगुन राशि 21000/- रुपए की प्रदान की जाएगी।

प्रेरणा स्तंभ सम्मान योजना

समाज‎ के‎ युवक और‎ युवतियों‎ का‎ समय‎ पर‎ विवाह‎ हो, जिसके‎ लिए‎ अखिल‎ भारतवर्षीय माहेश्वरी‎ युवा संगठन के‎ ट्रस्ट "श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा‎ फाऊंडेशन" द्वारा "प्रेरणा स्तंभ सम्मान" समाज के‎ ऐसे‎ दंपत्ति जिनका विवाह‎ युवतियों का‎ 21 वर्ष‎ की‎ आयु के‎ अन्दर‎ और युवकों‎ का 23 वर्ष की‎ आयु‎ के अंदर होगा‎ उन्हें‎ "प्रेरणा‎ स्तंभ"‎ से‎ अलंकृत करते‎ हुए‎ नव दंपतियों को प्रेरणा‎ स्वरूप शगुन राशि‎ 51000/- रुपए प्रदान‎ की जा रही है।

₹1 करोड़ की युवा निधि से युवा फाउंडेशन की स्थापना

युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु ₹1 करोड़ की निधि से "श्री बसन्तीलाल मनोरमा देवी काल्या माहेश्वरी युवा फाउंडेशन" की स्थापना की।

कोरोना राहत सेवा

कोरोना काल में 3600 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।

50000+ यूनिट रक्तदान अभियान

50000 से अधिक यूनिट रक्तदान अभियान सहित अनेक सेवा कार्यक्रम का संचालन।

स्टार्टअप एवं नवाचार को बढ़ावा

न्यू बिजनेस आइडिया कॉन्टैक्ट" के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया एवं निवेशकों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

माहेश्वरी बिजनेस मार्ट की शुरुआत

समाज के उद्यमियों एवं व्यापारियों को जोड़ने हेतु डिजिटल बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म की स्थापना की।

माहेश्वरी बिजनेस एक्सपो

माहेश्वरी बिजनेस एक्सपो का ऑनलाइन आयोजन जिसमें 1 लाख से अधिक आगंतुकों की ऑनलाइन उपस्थिति तथा करोड़ों रुपए के व्यापार के अवसर उपलब्ध कराया।

राष्ट्रीय तीर्थ स्थलों पर ऐतिहासिक आयोजन

बद्रीनाथ, द्वारकाधीश, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी चार धाम सहित सोमनाथ, वैष्णो देवी एवं गंगासागर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर राष्ट्रीय बैठकों का सफल आयोजन।

राष्ट्रीय नेतृत्व

युवा संगठन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री, कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं महासभा के अर्थमंत्री सहित अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

लगातार दो बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के लगातार दो सत्रों में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तथा संगठन को नई दिशा और गति प्रदान की।

Appointment

Booking Information

  • Confirmation within 24 hours
  • Flexible rescheduling
  • Free consultation for first-time clients
  • Virtual appointments available

Need immediate assistance?

Call us: +91+919414113721

Email: rajkumarkalya@yahoo.com

Book Appointment

Booking Information

  • Confirmation within 24 hours
  • Flexible rescheduling
  • Free consultation for first-time clients
  • Virtual appointments available

Need immediate assistance?

Call us: +91+919414113721

Email: rajkumarkalya@yahoo.com

Contact

Visit Us

Address: Station Road, Gulabpura-311021, District-Bhilwara (Raj.)

Contact Details

Phone: +91 9414113721 | +91 9764903181

Email: rajkumarkalya@yahoo.com

Send Message


Processing...

Processing...